
ठगी का नया तरीका: ऐप डाउनलोड करवा कर 99,500 की ठगी
श्रीगंगानगर शहर के अग्रसेन नगर के एक व्यक्ति शुक्रवार को ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित का बिजली का बिल बकाया था। उसे अनजान मोबाइल नंबर से किसी व्यक्ति ने बकाया बिल नहीं चुकाने पर कनेक्शन काट देने की बात कही। ऑनलाइन बिल जमा करवाने के लिए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया। जैसे ही संबंधित ने ऐप डाउनलोड किया उसके खाते से दो किस्तों में ₹99500 कट गए। पीड़ित ने इस संबंध में जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एएसआई धर्मवीर को दी गई है।




