बीकानेर

जय नारायण व्यास कॉलोनी के 28 घरों में चल रही अवैध दुकानें: नोटिस जारी

जय नारायण व्यास कॉलोनी के 28 घरों में चल रही अवैध दुकानें नोटिस जारी

बीकानेर। व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल से पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहे पर लोगों ने अपने घरों में दुकाने शोरूम बना लिए। लोकायुक्त ने इस मामले में यूआईटी सचिव को तलब किया। उसके बाद यूआईटी ने ऐसे 28 मकान मालिकों को नोटिस देकर व्यवसायिक परिसर को सीज करने की चेतावनी दी है।

आपको बता दें व्यास कॉलोनी की मेन रोड मूर्ति सर्किल से पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहे तक पूरी रोड पर व्यवसायिक दृष्टि से बहुत ज्यादा उपयोगी हो गई है। इसे देखते हुए इस रोड पर रहने वाले लोगों ने अपने आवासीय परिसर में ही जमीन का व्यवसाय भू उपयोग परिवर्तन कराए बिना दुकानें शोरूम बना लिए हैं। इसकी शिकायत होने पर लोकायुक्त ने यूआईटी सचिव को 13 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है। लोकायुक्त के इस आदेश के बाद यूआईटी ने व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल से पॉलिटेक्निक कॉलेज चौराहे तक सर्वे करवाया तो सामने आया कि 28 दिनों में अवैध रूप से शोरूम दुकानें बना लिए गए हैं। इन सभी को नोटिस देकर 7 दिन में व्यवसायिक गतिविधियां बंद करने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर व्यवसायिक परिसर को सीज करने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.