बीकानेर

24 घंटे गुल रही पीबीएम हार्ट हॉस्पिटल की बिजली

24 घंटे गुल रही पीबीएम हार्ट हॉस्पिटल की बिजली

बीकानेर। पीबीएम हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में शनिवार शाम को बीते 24 घंटे में 72 मरीजों की धड़कनों पर संकट के बादल मंडराते रहे, वजह शुक्रवार शाम को ट्रांसफार्मर में मेजर फाल्ट के कारण हॉस्पिटल की लाइट बंद हो गई एवं वैकल्पिक व्यवस्था वाला जनरेटर अभी 2 दिन पहले ही बंद हुआ था। जिसे ठीक करने में सात आठ दिन लगने का अनुमान है।ऐसे में आईसीयू में भर्ती 25 मरीजों की धड़कनों पर संकट छा गया। इनमें से तीन वेंटिलेटर पर थे गनीमत यह रही कि ऑक्सीजन लाइन चालू रही और वेंटिलेटर का बैकअप खत्म होने से पहले हॉस्पिटल परिसर में किराए का जनरेटर पहुंच गया। इस जनरेटर को आईसीयू से जोड़ा फिर वार्ड एवं इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गई। इसके बावजूद रात को बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। शनिवार सुबह डीजल खत्म होने से जनरेटर भी बंद हो गया। डीजल भरकर चालू किया तो दोपहर 1:00 बजे तक इतना गर्म हो गया कि चालू रख पाना मुश्किल हो गया। इसी बीच एक और बड़ा जनरेटर किराए पर मंगवाया गया। इसे चालू कर लाइन स्विफ्ट की गई। ऐसे में बीते 24 घंटे में बार बार डॉक्टर को मोबाइल की रोशनी से ही इलाज करना पड़ा। कैथ लैब चालू नहीं हो पाने से 25 मरीजों की एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी टल गई। अब रविवार को व्यवस्था सही होने के बाद इमरजेंसी केस होंगेे। सोमवार से ट्रीटमेंट वापस पटरी पर लौटने के अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.