राजस्थान

निःशुल्क सर्वोदय विचार परीक्षा के आवेदन अब 15 सितम्बर तक किए जा सकेंगे

8वीं से कॉलेज तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सर्वोदय विचार परीक्षा के आवेदन अब 15 सितम्बर तक किए जा सकेंगे
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा 2022 के आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 सितंबर कर दी है। पूर्व में बोर्ड ने 10 तक आवेदन मांगे थे। इस संबंध में बोर्ड ने शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी किए गए। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि इस महीने की 15 तारीख को रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। यह परीक्षा पूरी तरह निःशुल्क होगी। परीक्षा के लिए तीन ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए, ग्रुप बी कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए और ग्रुप सी महा विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.