
भीषण सड़क दुर्घटना में 5 की मौत
भीषण सड़क दुर्घटना की खबर इस वक्त सीकर जिले से सामने आई है जहां पर फतेहपुर सालासर रोड पर सड़क दुर्घटना घटित हुई इस दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई दुर्घटना तब हुई जब एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई पुलिस के अनुसार मृतक सभी हरियाणा के रहने वाले हैं फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है घटना के बाद बचाव कार्य के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई ।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर सीकर के डिप्टी एसपी राजेश कुमार विद्यार्थी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यहां फतेहपुर सालासर रोड पर एक ट्रक और कार की देर शाम टक्कर में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है पुलिस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई मृतक हरियाणा की रहने वाले बताए जा रहे हैं पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।




