
बीकानेर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर। बाबूलाल फाटक पर एक युवक ट्रेन से कट गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुरा बस्ती निवासी मनोज जनागल के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीबीएम की मोर्चरी में ले जाया गया हैै।




