बीकानेर

नि:स्वार्थ भाव से युवा कार्यकर्ता कर रहे गौ सेवा: कहीं भी लंपी पीड़ित दिखे तो करे सूचित

नि:स्वार्थ भाव से युवा कार्यकर्ता कर रहे गौ सेवा: कहीं भी लंपी पीड़ित दिखे तो करे सूचित

बीकानेर। छोटा काशी नाम से विख्यात बीकानेर गौ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहा है। आज के इस कठिन समय में लंपी स्किन नामक बीमारी से गायों की निरंतर दर्दनाक मौत हो रही है। गायों को इस पीड़ा से मुक्ति दिलाने की मुहिम में बीकानेर के श्री रामसर स्थित श्री गोपाल गौ सेवा समिति के कार्यकर्ता निरंतर गौ सेवा में लगे हैं। ना भूख-प्यास की चिंता ना समय का बंधन बस एक ही जज्बा की गायों को किस तरह इस बीमारी से छुटकारा दिलाया जाए। पार्षद मुकेश पंवार ने बताया कि नि:स्वार्थ भाव से गौ सेवा के लिए हमारी चार टीमें लगातार काम कर रही है। बीकानेर के किसी भी कोने से फोन अथवा व्हाट्सएप पर सूचना आने पर हमारी टीम तुरंत वहां पहुंच जाती है और गौ वंश के उपचार में लग जाती है। टाइम्स ऑफ समाचार से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अगर बीकानेर में कहीं भी लंपी स्किन पीड़ित गौ वंश दिखे तो आप 9636941111 पर कॉल करके हमें सूचित करें। हमारी टीम मौके पर पहुंचकर गौ वंश को हर संभव उपचार मुहैया करवाएगी।

अगर आप भी इस पुनीत कार्य से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक से व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ कर आपके आसपास की पीड़ित गौवंश का फोटो और पता भेजकर लंपी स्किन नामक बीमारी से छुटकारा दिलाने में योगदान कर सकते हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करने के लिए लिंक को सेलेक्ट करके एवं लिंक ओपन करें

https://chat.whatsapp.com/LQnOWnvJJXrATqrc7T1Yns

Leave a Reply

Your email address will not be published.