बीकानेर

प्लेसमेंट फेयर में महारानी कॉलेज की 6 छात्राओं का हुआ चयन

बीकानेर। महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में दिनांक 29 अगस्त 2022 को महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल के द्वारा ‘‘प्लेसमेंट फेयर‘‘ का आयोजन किया गया। इस फेयर में एनआईआईटी व आईसीआईसीआई के समन्वय से छात्राओं का सामान्य ज्ञान, इंग्लिश प्रोफिसियेंसी व प्रोफाइलर इन्फॉर्मेशन आदि का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया। इसमें महाविद्यालय की 128 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया।

स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के 4 चरणों के पश्चात् कुल 15 छात्राओं का सलेक्शन हुआ जिसमें से 6 छात्राओं को आज दिनांक 12 सितम्बर 2022 को महाविद्यालय में एक अवार्ड सेरेमनी में ऑफर लेटर प्रदान किये गये। इन छात्राओं के नाम क्रमशः अनु हिसारिया, प्रियांशी अग्रवाल, रक्षा खत्री, रक्षा मोदी, शिवानी रांकावत व मुस्कान कौसर है। इस सेरेमनी में महाविद्यालय की प्राचार्य डा. विजयश्री गुप्ता, प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य, एनआईआईटी के श्री सुनील कुमार, महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान हेतु पधारे सभी प्रशासनिक अधिकारी, संकाय सदस्य व छात्रायें उपस्थित थीं। प्राचार्य ने ऑफर लेटर प्रदान करते हुये छात्राओं को उनके सुखद भविष्य हेतु शुभकामनायें दी। एनआईआईटी के सुनील कुमार ने जानकारी दी कि 21 दिन की ट्रेनिंग के पश्चात् इन छात्राओं को आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में नियुक्ति दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.