बीकानेर

SSC की छात्रा योगिता पारीक का एक साथ तीन विश्वविद्यालयों में हुआ चयन

SSC की छात्रा योगिता पारीक का एक साथ तीन विश्वविद्यालयों में हुआ चयन

बीकानेर। स्टूडेंट सॉल्यूशन क्लासेज की छात्रा योगिता पारीक का चयन भारत के तीन बड़े विश्वविद्यालयों जैसे सेंट जेवियर्स अहमदाबाद, महाराजा शिवजी राव यूनिवर्सिटी बड़ौदा तथा राजस्थान के सबसे बड़े विश्वविद्यालय राजस्थान विश्वविद्यालय में हुआ है। योगिता का चयन उसके सीनियर सेकेंडरी के अंकों के आधार पर हुआ है। योगिता ने 12वीं कला संकाय का अध्ययन SSC के निर्देशन में किया तथा 93.60% अंक प्राप्त किये थे। योगिता ने अपनी सफलता का श्रेय SSC को दिया। योगिता ने बताया कि SSC के शिक्षकों द्वारा समय-समय पर दिए दिशानिर्देश उसके लिए लाभकारी सिद्ध हुए। इस शुभ अवसर पर SSC निदेशक आनंद सर ने योगिता को एक स्मृति चिह्न व डायरी उपहार स्वरूप दी। पीयूष सर ने बताया कि संस्था द्वारा फिलहाल 8 वीं से 12वीं कला व वाणिज्य दोनों संकाय में क्लासेज चल रही है। कार्यक्रम में रवि सर, भरत सर तथा प्रवीण सर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.