राजस्थान

शिक्षक ने अपनी पत्नी-बेटी को बेरहमी से पीटा

शिक्षक ने अपनी पत्नी-बेटी को बेरहमी से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

जोधपुर। जिले के फलोदी शहर में एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक द्वारा अपनी पत्नी और बेटी को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई के बाद शिक्षक ने महिला के कपड़े फाड़ दिए एवं अर्धनग्न अवस्था में उसे धूप में बिठा दिया। इसके बाद वह घर के अंदर बैठ कर खाना खाता रहा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के पीहर पक्ष वालों को भी इस घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई हैै। उनके यहां आने के बाद पुलिस अलग से मामला दर्ज करने का फैसला लेगी। फिलहाल उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैै। शिक्षक के घर सीसीटीवी कैमरा लगा है उसी से उसकी बेरहमी रिकॉर्ड हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.