बीकानेर

गौ वंश हित में जिला कलेक्टर को कल सौंपा जाएगा ज्ञापन

गौ वंश हित में जिला कलेक्टर को कल सौंपा जाएगा ज्ञापन

बीकानेर,13 सितंबर। श्री गोपाल गौ सेवा समिति श्रीरामसर द्वारा गौ वंश हित में लगातार नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य किया जा रहा है परंतु सरकार की गौ वंश को लेकर उदासीनता के कारण लगातार गौ वंश की मौत हो रही है। इसलिए कल सुबह 11 बजे श्री गोपाल गौ सेवा समिति द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

समिति के बाबूलाल सोलंकी ने बताया कि हर वार्ड में डॉक्टर्स की टीम को भेजा जाए ताकि गौ वंश को समुचित उपचार मिल सके। गौ वंश के लिए निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जाए। जिन गौ वंश की मृत्यु हो जाए उनको समय पर नियत स्थान पर दफनाया जाए ताकि वातावरण प्रदूषित ना हो आदि जायज मांगों को लेकर कल जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.