टाइम्स ऑफ़ समाचार
बीकानेर,17 सितंबर। आज के इस कठिन दौर में जहां गायों पर लंपी स्किन नामक बीमारी हावी होती जा रही है। सैकड़ों गायों कि मौत इस बीमारी से हो चुकी है। गायों को इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए काफी लोग तन मन धन से सहयोग कर रहे है। उसी जज्बे के साथ आज बीकानेर के लखोटिया चौक स्थित गुरुकृपा विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा गौ सेवा के लिए सहयोग राशि एकत्रित की गई। यह सहयोग राशि श्री गोपाल गौ सेवा समिति के बाबू लाल सोलंकी को शाला के बच्चों एवं अध्यापकों की उपस्थिति में सौंपी गई।
शाला प्रधान लक्ष्मण व्यास ने बताया कि बच्चों ने स्वेच्छा से गौ सेवा में सहयोग करने का प्रस्ताव रखा, इस जज्बे को मूर्त रूप देते हुवे बच्चों द्वारा सहयोग राशि एकत्रित की गई। जो आज श्री गोपाल गौ सेवा समिति के सदस्यों को भेंट की गई।





