बीकानेर

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन क्षेत्र की है। जहां पर मोखमपुरा व महाजन के बीच में देर रात को हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार देर रात को अचानक एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.