राजस्थान

बुजुर्ग से फोन पर क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर एक लाख रुपए की ठगी

बुजुर्ग से फोन पर क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर एक लाख रुपए की ठगी

सीकर। बुजुर्ग के अकाउंट से एक लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने बुजुर्ग को फोन करके क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के नाम पर झांसे में लिया और बुजुर्ग के अकाउंट से एक लाख रु निकाले। बुजुर्ग ने दातारामगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
दातारामगढ़ निवासी कानाराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सेविंग अकाउंट है। 17 सितंबर को उनके फोन पर एक कॉल आया फोन करने वाले युवक ने खुद का नाम अशोक वर्मा बताया। जिसमें उन्हें क्रेडिट कार्ड के केवाईसी अपडेट करवाने के लिए बोला था। ऐसे में कानाराम में केवाईसी करवाने के लिए मना कर दिया और क्रेडिट कार्ड बंद करवाने को कहा।कानाराम ने फोन पर ओटीपी भी बता दिया। इसके बाद 17 सितंबर को उनके अकाउंट से एक लाख रुपए और 18 सितंबर को 99 हजार 999 रुपए निकाल लिए।फिलहाल कानाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.