बीकानेर

बीकानेर: पानी के कुंड में डूबने से दो बच्चों की मौत

बीकानेर: पानी के कुंड में डूबने से दो बच्चों की मौत

 

बीकानेर। जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा होने की खबर प्राप्त हुई है। हादसे में पानी के कुंड में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महावीर बस्ती में अपने घर के पानी की कुंड में डूबने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह राठौड़ ने बताया कि महावीर बस्ती में बच्चे घर के चौक में बनी पानी की कुंड में डूब गए। हादसे के वक्त दोनों बच्चों के मां-बाप घर से बाहर गए हुए थे। पीछे से बच्चे के कुंड में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर देशनोक सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन पहुंचने पर पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.