
पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ हमला, तीन की मौत
नागौर। जिले के खींवसर थाना इलाके में बुधवार देर शाम कुछ लोगों द्वारा एक परिवार पर ताबड़तोड़ हमला करने की खबर प्राप्त हुई है। इसके बाद आरोपियोंं ने 2 लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं देर रात तीसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हमले में परिवार के अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
गाड़ी से कुचले जाने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायलों को खींवसर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। मामले में पुरानी रंजिश के चलते हमला होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से रात तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी। वही मामले में खींवसर पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी है।




