बीकानेर

सुरक्षा संरक्षण एवं बचाव हेतु प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

सुरक्षा संरक्षण एवं बचाव हेतु प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

बीकानेर। आज दिनांक 22.09.2022 को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा, संरक्षण और बचाव हेतु बालिकाओं को प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें महाविद्यालय की एनएसएस, रेंजरिंग व महिला प्रकोष्ठ समिति ने भी सहभागिता निभाई। यह शिविर सात दिवसीय यथा दिनांक 22.09.2022 से 29.09.2022 तक चलेगा। आज के प्रशिक्षण में महिला कांति श्रीमती अनिता (महिला कांस्टेबल 1397) एवं श्रीमती सुनीता (महिला कांस्टेबल 1650) ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया व आत्मरक्षा के गुर बताए। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ विजयश्री ने आज के परिपे्रक्ष्य में महिला आत्मरक्षा का महत्व बताया व अधिकाधिक संख्या में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने को कहा। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डाॅ रेणु दुर्गपाल व चारों इकाईयों के प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.