बीकानेर

लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे तीन नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने किया शिलान्यास

लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे तीन नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने किया शिलान्यास

 

बीकानेर, 30 सितंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को धीरेरा स्टेशन, सोढवाली व अजीतमाना में 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास किया। पचपन-पचपन लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन केंद्रों से क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री गोदारा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में सरकार सत्ता कार्य कर रही है। उन्होंने सभी स्थानों पर भवन पूर्ण गुणवत्ता से और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए।

श्री गोदारा ने कहा कि इन उप-स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, निःशुल्क जांच व दवाइयों की सुविधा, आकस्मिक प्राथमिक इलाज सेवाएं जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए बीकानेर अथवा लूणकरणसर नहीं आना पड़ेगा। इससे बुजुर्गों और बच्चों को विशेष राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार स्वस्थ, आत्मनिर्भर और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में ठोस कदम है। खाद्य मंत्री ने कहा कि ‘शिक्षित लूणकरणसर, विकसित लूणकनणसर’ का संकल्प साकार करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

श्री मेघवाल ने क्षेत्र में करवाए जा रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान लूणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा, उप प्रधान कैलाश सारस्वत, उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल, तहसीलदार विनोद कुमार, सहायक अभियंता संजीव लेगा, राकेश नायक, जिला परिषद सदस्य धर्मपाल ,सरपंच राधेश्याम भादू और हनुमान वेद, गंगाराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.