
बीकानेर। खाजूवाला में अवैध हथकढ़ शराब की भट्टियां पुलिस द्वारा समय-समय पर जप्त की जा रही है फिर भी तेज गति से नई भट्टियां लगती जा रही है। 6 पुलिस थानों की पुलिस ने एक साथ छापेमारी करके पांच जगह ऐसी भट्टियां नष्ट की है जहां अवैध रूप से शराब बनाई जा रही थी। आरपीएस जयप्रकाश बेनीवाल के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसमें आबकारी पूगल पुलिस की मुख्य भूमिका रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस व आबकारी टीम ने रावत व कटक आबादी, सुखदेवपुरा, 820 आरडी, 4 आरएम में एक साथ दबिश देकर 900 लीटर शराब बनाने की सामग्री नष्ट कर दी। इसके अलावा वहां बनी 16 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जप्त की गई। पुलिस ने 5 जनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीकानेर संभाग के कई एरियों में अवैध रूप से शराब बनाने का काम होता है।बीकानेर के अलावा संभाग के हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर के ग्रामीण क्षेत्र में भी अवैध शराब बनती है।




