राजस्थान

त्योहारों से पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में 32.50 रुपए की राहत

त्योहारों से पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में 32.50 रुपए की राहत

 

जयपुर। तेल गैस कंपनियों ने आज त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में मामूली राहत दी है। कंपनियों ने आज कमर्शियल उपयोग के सिलेंडर की कीमतों को 32.50 रुपए कम किया है। हालांकि घरेलू उपयोग के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले 3 महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की तीसरी बार कीमत कम की गई है। बदली हुई कीमतें आज से बाजार में लागू होगी।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गॉड ने बताया कि तेल गैस कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 32.50 रुपए की कमी की गई है। इस कमी के बाद 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर आज से बाजार में 1910.50 पैसे की जगह 1878 रुपए में मिलेगा। इससे पहले सितंबर में कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 91.50 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.