
आपसी रंजिश में घर में घुसकर की मारपीट
श्री गंगानगर। आपसी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट की गई।मामला करीब 12 दिन पहले का है। जिसमें पुलिस में अब रिपोर्ट दर्ज की गई है। श्रीगंगानगर की हिंदुमलकोट पुलिस जांच कर रही है।
गांव शिवपुर के सुशील कुमार पुत्र जगदीश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि करीब 12 दिन पहले वह घर पर था। इस दौरान एक एच का तारा सिंह पुत्र भाम सिंह, सागर, इंद्राज, सिलोचना और चार-पांच अन्य आए।सभी ने घर में घुसते ही पीटना शुरू कर दिया। इससे उसे चोट आई। मामले की जांच कर रहे हैड कॉन्स्टेबल गुरचरण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। तब से तनाव चल रहा है। इसी से जुड़ा यह मामला है। मामले की जांच की जा रही है।




