बीकानेर

महारानी कॉलेज छात्र संघ द्वारा आयोजित की गयी गरबा एवं डांडिया प्रतियोगिता

महारानी कॉलेज छात्र संघ द्वारा आयोजित की गयी गरबा एवं डांडिया प्रतियोगिता

बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में आज नवरात्रा के पावन अवसर पर महाविद्यालय के छात्रसंघ द्वारा गरबा/डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डाॅ विजयश्री ने महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत व उत्साहवर्धन के साथ की। इसके पश्चात महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों ने डांडिया के साथ सामूहिक नृत्यकर कार्यक्रम को उर्जा व उत्साह से भर दिया। इसके पश्चात छात्राओं की युगल व समूह नृत्य प्रतियोगिता प्रारंभ हुई, जिसमें छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तृतीय वर्ष की पूजा शर्मा व पूजा बिनावरा रही। द्वितीय स्थान पर प्रथम वर्ष की छात्रा पलक/रिमझिम महक व ललिता समूह ने तथा तृतीय स्थान पर द्वितीय वर्ष की अंजली ओझा व विजयलक्ष्मी ने प्राप्त किया।

विजेता छात्राओं को छात्रसंघ की और से पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अंत में समस्त संकाय सदस्यों व छात्राओं ने सामूहिक नृत्य किया। अंत में प्राचार्य डाॅ विजयश्री व छात्रसंघ समिति प्रभारी डाॅ अजंता गहलोत ने छात्रसंघ प्रतिनिधियों निरमा मेघवाल, रविना जाट, लक्ष्मी पारीक व रितु गहलोत को कार्यक्रम की सफलता हेतु बधाई दी। कार्यक्रम में छात्रसंघ समिति सदस्य डाॅ आशा शर्मा, डाॅ रेणु बंसल, डाॅ हिमांशु कांडपाल, डाॅ अमृता सिंह, डाॅ अंजू सांगवा के अलावा डाॅ इंदिरा गोस्वामी, डाॅ मंजू मीणा, डाॅ रजनी शर्मा, डाॅ श्रुति गोस्वामी, डाॅ नीरू गुप्ता व अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.