बीकानेर

दो ज्वैलर्स की दुकान में चोरी

दो ज्वैलर्स की दुकान में चोरी

 

बीकानेर। जिले के लूणकरणसर में दो ज्वैलर्स की दुकान पर सोमवार रात सोने व चांदी का सामान चोरी हो गया। लूणकरणसर पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2 बजे दो ज्वैलरी शॉप में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। लूणकरणसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित राधेश्याम सोनी की दुकान पर एवं बालिका विद्यालय के पास तुलसीराम सोनी की दुकान को पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए चोरों ने निशाना बनाया। पिकअप गाड़ी में आए चोरों ने ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान में घुसते ही नकाबपोश चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे की वायरिंग को हटाया और अलमारी व काउंटर में रखे सोने व चांदी के जेवर चुरा लिए। उसके बाद बालिका विद्यालय के पास स्थित तुलसीराम सोने की दुकान के ताले तोड़कर चांदी के जेवरात चुराए। चोरी की घटना को अंजाम दे रहे चोरों को एक युवक ने देखा और शोर मचाया तब चोर पिकअप गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर एसएचओ चंद्रजीत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। और पिकअप गाड़ी में भागे चोरों की तलाश शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.