बीकानेर

बीकानेर: अब इन क्षेत्रों से हटेगा अतिक्रमण

बीकानेर। शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है । सडक़ों और फुटपाथ तथा दुकानों के आगे कर रखे अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को संभागीय आयुक्त डॉ. पवन ने मॉर्डन मार्केट क्षेत्र में पिछले दिनों हुई कार्रवाई का निरीक्षण किया। कई दुकानों के आगे सीढियां और रैम्प के रूप में हो रखे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वहीं संभागीय आयुक्त ने चौपड़ा कटला से गोगागेट सर्कल की ओर मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग पर हो रखे अतिक्रमण चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए। निगम दल की ओर से यहां सौ से अधिक अतिक्रमण पर लाल क्रॉस लगाए गए। इस दौरान निगम होमगार्ड प्रभारी ऋषिराज आचार्य सहित होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.