बीकानेर

जानिए कैसा रहेगा आपका इन 7 दिनों का राशिफल -ज्योतिष पं.धनराज जोशी

समस्त 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल प्रभात राशिफल, फलादेश राशियों पर वर्तमान गोचर ग्रहों के निर्धारण करके ज्योतिष पंडित धनराज जोशी के अनुसार साप्ताहिक राशिफल (दिनांक 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर):-

मेष राशि: यह सप्ताह कुछ लाभ हानि दोनों होने का संकेत देता है लेकिन आप में आत्मविश्वास बना रहेगा। लोग आपकी बात को मानेंगे। रुका हुआ कार्य होने का आसार है।

वृषभ राशि: यह सप्ताह वृषभ राशि के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। शिक्षा स्वास्थ्य में सुधार के संकेत है। सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि: धार्मिक यात्रा होगी। पिता से मधुर संबंध रहेंगे। नया कार्य करने की योजना बनेगी। कोई सुखद समाचार आने का संकेत है।

कर्क राशि: माता पक्ष को परेशानी। घर में थोड़ी अशांति। मानसिक तनाव,रुपए के लेन-देन में परेशानी होने का संकेत है।

सिंह राशि: शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें पेट में अपचन। मानसिक विचारों को संयमित रखें। पारिवारिक अड़चन एवम् बाधाएं होने का संकेत है।

कन्या राशि: सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी में लाभ होने का संकेत है। मान, प्रतिष्ठा, यश प्राप्ति के योग हैं। अच्छे संबंध बनने के आसार हैं।

तुला राशि: मानसिक शांति होने का संकेत है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। काम में रुकावट आने की योग है। व्यापार एवं नौकरी में परेशानी होने का संकेत है।

वृश्चिक राशि: घर परिवार में समय व्यतीत होगा। कोई नया वाहन आने का योग भी है। मन में आत्मविश्वास बढेगा। नया काम करने की इच्छा जागृत होगी।

धनु राशि: शनि की साढ़े साती में है तो मानसिक तनाव की स्थिति सकती है। घर परिवार की चिंता ज्यादा बनी रहेगी।

मकर राशि: कुछ नया काम बनते बनते रुक जाने का संयोग है। अड़चने, बाधाएं ज्यादा रहेगी। थोड़े समय बाद रास्ते मिलने के संकेत है।

कुंभ राशि: आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए काम के प्रति सकारात्मक सोच रहने के संकेत है। रुके हुए काम बनने के आसार है। मित्रों से लाभ होगा।

मीन राशि: बहुत ही अच्छे कार्य होने के आसार है। सादगी और धैर्य से अपना काम आगे बढ़ाएं। परिवार, आसपास के लोगों से मदद मिलने के संकेत हैं।

– ज्योतिष पंडित धनराज जोशी

(मो.)9829894947

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.