बीकानेर

बीकानेर: मुआवजे की सहमति के बाद हुआ पोस्टमार्टम

बीकानेर। सीवरेज चैंबर से टकराकर घायल हुए युवक की मौत के मामले में मुआवजे पर सहमति बनने के बाद अब शव का पोस्टमार्टम हो रहा है । सीओ सदर पवन कुमार भदौरिया से मिली जानकारी के कलेक्ट्रेट सभागार में सौहार्दपूर्ण वातारण में समझौता वार्ता सपन्न हुई । जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत , कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत , पार्षद राजेश कच्छावा , माली समाज के वरिष्ठ लोग व एडीएम प्रशासन , एडीएम शहर व सदर सीओ पवन कुमार भदौरिया शामिल रहे । सीओ भदौरिया ने बताया कि मुआवजे के रूप में सरकार , ठेकेदार फर्म सहित इंश्योरेंस राशि मिलाकर करीब 20 से 25 लाख रुपए के मुआवजे पर सहमति बनी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए माली समाज के वरिष्ठ नेतागण , प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों के कलेक्ट्रेट सभागार में वार्ता हुई । यह वार्ता सफल रही । जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.