ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर। ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत होने की खबर प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एमआर होटल के सामने यह हादसा हुआ। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना को कोटगेट थाना क्षेत्र के चौखूंटी इलाके के पास स्थित कर्बला के नजदीक रेलवे ट्रैक की है जहां सुबह युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी, कोटगेट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है।




