
मुलायम सिंह यादव का निधन
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। मुलायम यूरिन इन्फेक्शन के चलते 26 सितंबर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर मुलायम सिंह के निधन की जानकारी दी।
सैफई में मंगलवार को मुलायम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम को 2 अक्टूबर को ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। उन्हें यूरिन में इंफेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ गई थी। बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।




