बीकानेर

आज यहां चला पीला पंजा, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

बीकानेर। दशकों से इंद्रा कॉलोनी निवासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या प्रवेश मार्ग का कम चौड़ा होना रहा है। दरअसल इंद्रा कॉलोनी में प्रवेश के लिए 2 रास्ते हैं । एक भुट्टो के चौराहे से और एक गंगानगर रोड से, लेकिन गंगानगर रोड से प्रवेश मार्ग चौड़ाई कम होने से यातायात में समस्याओं के अलावा किसी अपातकाल की स्थिति में एंबुलेंस अथवा अग्निशमन वाहनों का आना भी नामुनकिन था। वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित और इसी वार्ड से पार्षद और महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित लगतार इस मार्ग के चौड़ाईकरण के लिए प्रयासरत थे। क्षेत्रवासियों की दशकों से मांग थी की इस मार्ग को 14 फीट से बढ़ाकर कम से कम 25 फीट किया जावे।

कल महापौर की तरफ से गए प्रतिनिधि मंडल में विक्रम सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में इंद्रा कॉलोनी निवासी बड़ी संख्या में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के पास अपनी बात रखने पहुंचे थे। जिसके बाद गुमान सिंह राजपुरोहित के प्रयासों से आज सुबह संभागीय आयुक्त नीरज के पवन खुद मौके पर पहुंचे । मार्ग के दोनो तरफ सरकारी विभाग पीएचईडी तथा उरमूल के अधिकारियों को बुला मौके पर ही निगम संसाधनों के माध्यम से दोनो विभागों की 20-20 फीट जमीन लेते हुए मार्ग को 50 फीट कर दिया गया।

निर्णय के साथ ही चले जेसीबी के पंजों से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह इस /कदर फैला की पूरा मोहल्ला संभागीय आयुक्त, गुमान सिंह राजपुरोहित और महापौर के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद गुमान सिंह राजपुरोहित ने इंद्रा कॉलोनी की एक और समस्या से संभागीय आयुक्त को अवगत करवाते हुए निवेदन किया की गणेश चौक से जो नाला सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल होते हुए जाता था उसे विगत वर्षों में बंद कर दिया गया है जिससे बरसात के समय चौक में 3 से 4 फीट पानी इकट्ठा रहता है। इस पर संभागीय आयुक्त ने आश्वासन देते हुए जल्द ही इस समय से भी निजात दिलाने का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.