राजस्थान

बड़ी कार्यवाही: नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

बड़ी कार्यवाही: नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

 

डूंगरपुर। जिले में स्पेशल पुलिस टीम ने नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने मौके से तैयार नकली सीमेंट के साथ पैकिंग मशीन और कई सामग्री जब्त की है। वहीं मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह फैक्ट्री नेशनल हाईवे के किनारे एक होटल के पीछे संचालित की जा रही थी।

स्पेशल पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह ने बताया कि एसपी राशि डोगरा और एएसपी सुरेश कुमार की ओर से अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बिछीवाड़ा क्षेत्र में हाईवे के किनारे नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इस पर हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, राजकुमार, कॉन्स्टेबल राकेश,अंकित त्रिवेदी की टीम मौके पर पहुंची। नेशनल हाईवे 48 पर होटल मातेश्वरी के पीछे दबिश दी। इसी जगह पर पीछे के हिस्से में सीमेंट बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने मौके से तैयार नकली सीमेंट के 45 कट्टे,वेट मशीन,पैकिंग मशीन,सिले और अल्ट्राटेक सीमेंट के साथ दूसरी कंपनियों के अलग-अलग खाली कट्टे बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.