
जीप से उतार कर पीटा: मामला दर्ज
श्रीगंगानगर। जिले के सादुल शहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को जीत से उतार कर मारपीट करने और उसे मोबाइल और रुपए छीन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि वह आरोपियों को नहीं जानता। आरोपियों ने उसे बीच रास्ते रोका और मारपीट की घटना गुरुवार रात की है लेकिन इस संबंध में शुक्रवार दोपहर मामला दर्ज किया गया।
सादुल शहर के बलवंत राम पुत्र निराणाराम ने बताया कि वह खेती के कामकाज से जुड़ा है। गुरुवार को वह अपने काम से जीप पर सवार होकर गांव 37 पीटीपी इलाके में जा रहा था। इसी दौरान चार युवक सामने आए और उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। इन लोगों ने जीप रुकवा कर उससे मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर इन लोगों ने उसे पीटा और जेब से 4 हजार रु और मोबाइल भी निकाल लिया। मामले की जांच एएसआई रणबीर सिंह को सौंपी गई है।




