बीकानेर

बीकानेर में यहां अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी-पढ़ें खबर

बीकानेर। रेलवे स्टेशन के वाशरूम के पास आज सुबह एक व्यक्ति के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस, जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी, कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के वाशरूम के आगे एक जना अचेत अवस्था में मिला जिसकी सूचना जीआरपी थाने में दी गई। मृतक के शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 20-25 वर्ष है। मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। तथा मृतक की शिनाख्त के लिए जीआरपी पुलिस प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.