बीकानेर

सितंबर माह के गेहूं वितरण से वंचित लाभार्थियों को 5 नवंबर तक मिलेगा गेहूं

सितंबर माह के गेहूं वितरण से वंचित लाभार्थियों को 5 नवंबर तक मिलेगा गेहूं

बीकानेर, 21 अक्टूबर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सितंबर माह के आवंटित गेहूं के वितरण से वंचित रहे लाभार्थियों को 5 नवम्बर तक गेहूं का वितरण किया जाएगा।

जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि सितम्बर माह के आवंटित गेहूं के वितरण की तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित थी। जिले को सितंबर के लिए गेहूं का आवंटन कम होने से पात्र लाभार्थियों को गेहूं वितरित नहीं किया जा सका। इस कारण खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा अक्टूबर के लिए आवंटन बढ़ा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि समस्त उचित मूल्य दुकानों पर वंचित लाभार्थियों को पात्रतानुसार आवंटित गेहूं वितरित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.