
कन्या भ्रूण हत्या की आशंका के चलते कोलायत में जांच करेगी विशेष टीम
बीकानेर। जन्म पर लिंगानुपात की गहन समीक्षा में स्पष्ट हुआ कि जिले की एसआरबी गत माह की तुलना में 24 अंकों से बढ़कर 969 दर्ज हुई है परंतु ब्लॉक कोलायत, श्रीडूंगरगढ़ तथा एसडीएम जिला अस्पताल के एसआरबी में अप्रत्याशित रूप से कमी दर्ज की गई है। यहां लड़कियों के जन्म में कमी दर्ज होने पर जिला कलेक्टर ने ड्रग इंस्पेक्टर, जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक तथा ब्लॉक सीएमओ की खंड स्तर पर टीम गठित कर अवैध गर्भपात जैसे कृत्यों से जुड़े व्यक्तियों, संस्थानों को व भ्रूण हत्या से संबंधित दवाइयों के अवैध भंडारण, क्रय, विक्रय करने वाले व्यक्तियों संस्थानों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए । सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार ने 25 सप्ताह के गर्भ काल में सोनोग्राफी करवाने वाली महिलाओं जिनका गर्भपात भी हो गया हो, का भौतिक सत्यापन भी करने के निर्देश दिए।




