बीकानेर

नत्थुसर गेट निवासी लापता विवाहिता का शव कोलायत में मिला

बीकानेर। जिले के नयाशहर थाना इलाके दो दिन पहले लापता हुई विवाहिता का शव मिला है। जानकारी मिली है कि कोलायत के सरोवर में एक लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नयाशहर थानाधिकारी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद एएसआई की अगुवाई में एक पुलिस दल कोलायत पहुंचा। जिसने शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि नत्थूसर गेट निवासी डोली आचार्य 24 अक्टूबर को स्कूटी से घर से बिना बताएं निकल गई थी। जिसकी गुमशुदगी भी नयाशहर थाने में दर्ज हुई थी। जिसके आधार पर पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.