बीकानेर

टिफिन में बम रखकर फोड़ने से युवती की मौत

Times of samachar news 

दुखद घटना मध्यप्रदेश के मंदसौर से सामने आई है जहां पर एक भयानक दुर्घटना घटित हुई और अचानक खुशियां मातम में बदल गई और एक लड़की की जान चली गई जानकारी के अनुसार बच्चों ने टिफिन में बम रखकर फोड़ा लेकिन टिफन का एक टुकड़ा युवती के पेट में जा घुसा और उसकी मृत्यु हो गई ।

हादसा मंदसौर के करजू गांव में घटित हुआ और घटना में 20 साल की टीना माली जब गोवर्धन पूजा के समय बच्चों के साथ पटाखे फोड़ रही थी तभी यह घटना घटित हुई टीना के पिता गोवर्धन लाल माली गोवर्धन पर्व की पूजा का जश्न मना रहे थे और इसी दौरान टीना ने पटाखे उसके ऊपर टिफिन का ढक्कन रख दिया जैसे ही पटाखा फुटा वैसे ही उसके ऊपर रखा टिफिन का टुकड़ा उछला और सीधा टीना के पेट में जा घुसा और इसी दौरान वही निडाल हो गई परिवार और गांव के लोग उसे फौरन अस्पताल लेकर भागे लेकिन बीच रास्ते में टीना ने दम तोड़ दिया घटना के बाद तीनों के परिवार की दीपावली खुशियां मातम में तब्दील हो गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.