बीकानेर

अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आज

अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आज

बीकानेर। श्री नेहरू शारदा पीठ (पी.जी.) महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, रतनगढ़, नोखा, नागौर एवं अन्य संभाग से पुरुष व महिला वर्ग से करीब 40 महाविद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त बिस्सा ने बताया की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का उद्घाटन सम्भागीय आयुक्त डॉ. नीरज.के.पवन द्वारा किया जाएगा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त बिस्सा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.