
सुबह ट्रेलर पिकअप की भीषण टक्कर, दो घायल,एक की हालत गंभीर,ट्रेलर चालक मौके से फरार
बीकानेर।आज सुबह खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा होने की घटना प्राप्त हुई है जहां एक ट्रेलर व पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे पीबीएम रैफर किया गया है।
खाजूवाला थाने के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि यह सड़क हादसा थाना क्षेत्र के माधोडिग्गी के पास अल सुबह 5:30 के आसपास हुआ, जिसमे तेज गति से चल रहे ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस जबरदस्त भिड़ंत से पिकअप में सवार 2 लोग घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए ले जाया गया। इस हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप सवार दोनो घायल छतरगढ़ के है जिसमे चक 8 केजीडे निवासी रामदयाल गंभीर घायल हुआ है जिसे पीबीएम ट्रोमा रैफर किया गया है । साथ ही चक 507 निवासी सोनू के मामूली चोटे आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।




