बीकानेर

कॉम. महर्षि एवं राम जोशी की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

कॉम. महर्षि एवं राम जोशी की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

बीकानेर,14 दिसंबर। राजस्थान मेडिकल & सेल्स रिप्रजेंटेटिव यूनियन बीकानेर इकाई द्वारा विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन 14 Dec 2023 को PBM ब्लड बैंक में किया गया।

दवा प्रतिनिधि यूनियन बीकानेर इकाई के सचिव सवाई दान चारण ने बताया कि बीकानेर इकाई के साथियो द्वारा कॉम. दीपक महर्षि एवम् राम जोशी की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 70 से अधिक साथियों ने रक्तदान किया । आज के इस शिविर को RMSRU स्टेट वर्किंग कमेटी मेंबर व बीकानेर इकाई सचिव कॉम. सवाई दान चारण ,स्टेट वर्किंग कमेटी मेंबर सुनील गहलोत , बीकानेर इकाई ट्रेजरार मनोज गहलोत , राम जोशी के परिवार के सदस्यों के साथ बीकानेर इकाई के सदस्यों ने मिलकर इस शिविर को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.