
टाइम्स ऑफ़ समाचार न्यूज़
सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल
भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सीकर जिले के नैनवा से सामने आई है जहां पर, दो गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई वही पीछे से आ रही तीसरी एक कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई जिसमें 10 लोग घायल हो गए जिनको इलाज हेतु सीकर के एसके अस्पताल में ले जाया गया,नेछवा थाने के हैड कॉन्स्टेबल भंवर सिंह ने बताया कि हादसा सुतोद बस स्टैंड के पास में हुआ। जिसमें 2 गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई और इस दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।




