
आर्थिक तंगी से परेशान एक पिता ने अपने 11 महीने के बच्चे को नहर में फेंक दिया।युवक की 2 वर्ष पूर्व लव मैरिज हुई थी।बेरोजगारी के कारण आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने बच्चे को मारने का प्लान बनाया एवं दादा दादी के पास छोड़ने के बहाने पत्नी एवं बच्चे को राजस्थान लेकर आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना जालोर के सांचौर की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी जूनागढ़ के नलोधर गांव का निवासी बताया जा रहा है। सांचौर थाने के एएसआई राजू सिंह ने बताया कि अपने 11 महीने के बच्चे को नहर में फेंकने से पूर्व आरोपी ने सांचौर गांव में रामदेवरा यात्रियों के लिए लगाए गए राम रसोडे में भोजन किया।उसके बाद अपनी पत्नी को कहा कि हमारी लव मैरिज से घर वाले नाराज हैं इसलिए वह अकेला ही बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़ कर आ जाएगा।
उसने अपनी पत्नी को वही रोका एवं 200 मीटर दूर जाकर बच्चे को नहर में फेंक दिया। वापस आकर पत्नी को कहा कि बच्चे को घर के बाहर छोड़ दिया है। घरवालों को फोन करके बता दूंगा। मासूम का शव करीब 24 घंटे बाद घटनास्थल से 20 किलोमीटर की दूरी पर नहर में बरामद हुआ।




