बीकानेर

बीकानेर: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

 

बीकानेर। गंगा शहर थाना इलाके के चौधरी कालोनी के पास एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि महादेव चौक स्थित दो कबाड़ के दो गोदामों में देर रात अचानक आग लग गई। मौके पर दमकल की कई गाडियां आग बुझाने का प्रयास कर रही थी। आग इतनी भीषण थी कि इसे काफी दूर से देखा जा सकता था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चला है, भीषण आग को काबू पाने के लिए दमकल कार्मिक देर रात से मशक्कत कर रहे हैं। कबाड़ के गोदामों में देर रात लगभग साढ़े तीन बजे के आसपास आग भभक उठी, इससे आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी सी मच गई।देर रात लगी इस आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की खबर का पता चलने पर मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.