
SSC की छात्रा प्रियांशी वाधवा का CUET के द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय में हुआ चयन।
बीकानेर। शहरी परकोटे में सर्वाधिक सलेक्शन देने वाली इंस्टीट्यूट स्टूडेंट सॉल्यूशन क्लासेज की छात्रा प्रियांशी वाधवा का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा(CUET) के द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय(नार्थ कैम्पस) में हुआ है। प्रियांशी का चयन CUET के आधार पर हुआ है। प्रियांशी ने CUET की तैयारी SSC के CUET बैच से की थी। प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय SSC को दिया। प्रियांशी ने बताया कि SSC के शिक्षकों द्वारा समय-समय पर दिए दिशानिर्देश उसके लिए लाभकारी सिद्ध हुए। इस शुभ अवसर पर SSC निदेशक आनंद सर ने प्रियांशी का माला व स्मृति चिह्न भेंट कर हौसला अफजाई की। पीयूष सर ने बताया कि संस्था द्वारा फिलहाल 8 वीं से 12वीं कला व वाणिज्य दोनों संकाय में क्लासेज चल रही है। कार्यक्रम में रवि सर, मारुति सर, भरत सर तथा प्रवीण सर आदि उपस्थित थे।




