बीकानेर

बीकानेर: प्लास्टिक थैली में अविकसित भ्रूण डालकर फैंका,मामला दर्ज

बीकानेर। जिले के कोलायत से अविकसित भ्रूण प्लास्टीक थैली में डालकर फेंका हुआ मिलने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात ने अविकसित भ्रूण को प्लास्टीक थैली में डालकर फेंक दिया। इस पर कोलायत के वार्ड नंबर 6 पवन कुमार पुत्र गणेश दत्त बिस्सा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

जिसकी जांच एएसआई अनुपसिंह कर रहे हैं। घटना 10 नवंबर रात्रि 10:30 बजे की है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने अविकसित भ्रूण को प्लास्टीक की थैली में डालकर फेंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.