
टाइम्स ऑफ़ समाचार न्यूज़
बीकानेर,9 सितंबर। प्रेरणा प्रतिष्ठान के तत्वाधान में अमर कीर्ति शिखर सम्मान समारोह 10 सितंबर 2022, शनिवार सांय 5:00 बजे अजीत फाउंडेशन बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। स्व. अमरदत्त जी व्यास की स्मृति में शिक्षाविद् ,लेखक-संपादक, व्यंग्यकार, रोजगार मार्गदर्शक एवं प्रकाशक डॉ अजय जोशी को वर्ष 2022 के अमर कीर्ति शिखर सम्मान से विभूषित किया जाएगा। प्रेरणा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रेम नारायण व्यास ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शिवराज छंगाणी (अध्यक्ष राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी,बीकानेर) के सानिध्य में की जाएगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन लूणकरण छाजेड़,अध्यक्ष-जैन महासभा बीकानेर एवं विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र जोशी कवि-कथाकार एवं श्री अशफाक कादरी कवि-कथाकार रहेंगे।




