बीकानेर

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भगवती लाल व्यास को श्रद्धांजलि

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भगवती लाल व्यास को श्रद्धांजलि

बीकानेर, 17 नवम्बर। राजस्थानी-हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भगवती लाल व्यास का गुरुवार को उदयपुर में स्वर्गवास हो गया। वे 81 वर्ष के थे। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से डॉ. व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी, उपाध्यक्ष भरत ओला, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी, सचिव शरद केवलिया ने व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. व्यास की रचनात्मक प्रतिभा बहुआयामी थी। वे अकादमी की मुखपत्रिका जागती जोत के सम्पादक भी थे। डॉ. व्यास के व्यक्तित्व-कृतित्व पर अकादमी की ओर से उन पर मोनोग्राफ का प्रकाशन भी किया गया था। उनकी राजस्थानी व हिन्दी में अनेक पुस्तकें प्रकाशित हुयी हैं। उन्हें राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर, साहित्य अकादमी दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर सहित अनेक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.