
शिक्षा मंत्री ने की श्री डूडी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
रुद्राभिषेक के पश्चात जयपुर के लिए हुए रवाना
बीकानेर, 27 अगस्त। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री डूडी के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने के बाद डॉ. कल्ला ने बीकानेर में रविवार के बचे हुए और सोमवार के सभी प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए। उन्होंने रंगोलाई महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक करते हुए श्री डूडी के बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना की। इसके बाद जयपुर के लिए रवाना हुए।




