21 NOV अखिल भारतीय दिल्ली रैली में चारण के साथ दवा प्रतिनिधि जाएंगे दिल्ली

बीकानेर। दवा प्रतिनिधि यूनियन बीकानेर इकाई सचिव सवाई दान चारण ने बताया 21 nov को दवा प्रतिनिधि संघठन FMRAI दिल्ली में रैली करेंगे और इस दिल्ली रैली के लिए बीकानेर से 50 से ज्यादा दवा प्रतिनिधि साथी दिल्ली जाएंगे हमारी मुख्य मांगे ये रहेगी वर्तमान केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों की वैधता समाप्त कर 4 श्रम कोड बनाये है जो पूर्ण रूप से पूंजीपतियों का एक पक्षीय हित है । केंद्र से चारों लेबर कोड को खत्म कर पुराने सेल्स प्रमोशन एक्ट 1976 को बहाल करने , दवा प्रतिनिधि के लिए वैधानिक कार्य प्रणाली निर्धारित करने ,दवा व चिकित्सकीय उपकरणों के दाम कम करते हुए उस पर जीरो GST करने , GDP का कम से कम 5 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करने ,दवा व सेल्स प्रतिनिधि के लिए न्यूनतम वेतन 26हजार रुपये निर्धारित की जाए । इन सभी मांगो के साथ अखिल भारतीय दवा प्रतिनधि संघठन 21 NOV को दिल्ली में रैली करेगा ।




