
बीकानेर। शराब की ओवरडोज लेने से एक युवक की मौत होने की खबर प्राप्त हुई है। मामला बीछवाल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी का है,जहां 39 वर्षीय युवक रात को अपने घर में शराब का अधिक सेवन करने के बाद सो गया लेकिन सुबह उठा नहीं। परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




