बीकानेर

सड़क दुर्घटना में बाल- बाल बचे डॉ सोनी

बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी बुधवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनके साथ चल रहे कार चालक को भी कोई चोटें नहीं आई है। डॉ. सोनी जयपुर में प्रस्तावित बैठक में हिस्सा लेने के लिए निजी कार से जयपुर के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान गुंसाईसर के निकट उनकी कार के आगे चल रही स्कूल की बस चालक ने बस को अचानक घुमा लिया था। इससे डॉ.सोनी की कार की टक्कर हो गई। कार को तो नुकसान पहुंचा है, लेकिन डॉ. सोनी और कार चालक बच गए। हादसा होने के बाद डॉ.सोनी वापस बीकानेर आ गए। उन्होंने बताया कि आगे चल रही बस के चालक ने पीछे की ओर नहीं देखा और अचानक ही बस को घुमा लिया। चालक और उनके किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। टक्कर लगने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published.